Tuesday, April 22, 2025

कुंदरकी प्रत्याशी समेत 22 सपाई सीतापुर में पुलिस ने लिए हिरासत में, अखिलेश से मिलने जा रहे थे !

मुरादाबाद। मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की करारी हार के बाद सपा उम्मीदवार के साथ लखनऊ जा रहे सपा के 22 पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रविवार जनपद सीतापुर नगर सीमा में रोक लिया। यह सभी कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव में सत्ताधारी पार्टी द्वारा की गई धांधली की शिकायत सपा प्रमुख अखिलेश यादव से करने लखनऊ जा रहे थे।

संभल ​जामा मस्जिद विवाद में आगजनी व फायरिंग, 3 की मौत, CO अनुज चौधरी सहित कई पुलिसकर्मी घायल

समाजवादी पार्टी मुरादाबाद के जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने कहा कि सपा प्रत्याशी हाजी रिजवान के साथ कुंदरकी विधानसभा के 22 कार्यकर्ता शनिवार की रात्रि अखिलेश यादव से मिलने लखनऊ जा रहे थे। इन कार्यकर्ताओं में 19 लोगों को उपचुनाव में वोट डालने से रोक दिया गया था। यही बात बताने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास जा रहे थे। सीतापुर पहुंचते सपा कार्यकर्ताओं को रोक लिया गया। सीतापुर में पुलिस ने कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता भी की।

मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी गंदगी देख भड़के, ईओ को दी चेतावनी

मिली जानकारी के अनुसार सीतापुर पुलिस सभी 22 सपाईयों को पकड़कर थाने ले गई और उनके काफिले में शामिल चार वाहनों को सीज व कुछ वाहनों का चालान भी कर दिया। इस दौरान मुरादाबाद के समाजवादी पार्टी के स्थानीय जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सीतापुर के जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों को मामले की सूचना दी। उन्होंने सीतापुर प्रशासन से बात करके सभी को छुड़वाया।

यह भी पढ़ें :  सहारनपुर में डंपर और ट्रक की भिडंत में एक युवक की हुई मौत
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय