Monday, March 31, 2025

महाराष्ट्र के परभणी में बस पुल से नीचे गिरी, 25 यात्री घायल

मुंबई। महाराष्ट्र के परभणी जिले के जिंतूर इलाके में बुधवार सुबह एक निजी बस अकोली पुल से नीचे गिर गई। इस हादसे में 25 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को जिंतूर सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जिंतूर पुलिस स्टेशन के मुताबिक जिंतूर से सोलापुर जा रही एक बस पर से चालक का नियंत्रण बिगड़ गया। इससे बस अकोली पुल से नीचे गिर गई। जिंतूर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और गांववालों के सहयोग से बस में फसे लोगों को बाहर निकलवाया।

 

इस हादसे में ड्राइवर, कंडक्टर समेत करीब 25 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को जिंतूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 10 घायलों की गंभीर स्थिति के चलते उनको परभणी जिला अस्पताल में रेफर किया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय