Monday, May 12, 2025

दीपचंद कालोनी में महिला ने सौतेली बेटी संग फांसी लगाकर की आत्महत्या

मुजफ्फरनगर। एक महिला ने अपनी सौतेली बेटी संग फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पडौसियों ने बताया कि महिला का पति घर से बाहर था। इसी दौरान उसने घटना को अंजाम दिया है।

 

 

जानकारी के अनुसार थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की दीपचंद कालोनी में रहने वाली महिला माला (35) पत्नी गौरव ने अपनी सौतेली बेटी कीवी उर्फ काव्या (7) के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।

 

 

पुलिस के अनुसार दीपचंद कालोनी में गौरव अपनी पत्नी माला व पहली पत्नी की बेटी काव्या के साथ किराए के मकान में रहता था। कई दिन से वह घर से बाहर गया था। घर पर उसकी पत्नी व बेटी अकेली थीं। शुक्रवार सुबह दोनों के शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटके मिले। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।

 

 

पुलिस ने बताया कि मृतक माला का पति ककरौली के गांव भुवापुर का निवासी है, उसके पति गौरव की पहली पत्नी की मौत हो गई थी। उसकी बेटी काव्या उनके साथ रहती थी। रात में दोनों अकेली थीं। पति से विवाद के चलते महिला यह कदम उठाया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय