Thursday, April 24, 2025

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को बदनाम करने की साजिश में पर्चे व पेन ड्राइव भेजने के आरोप में 3 गिरफ्तार

सूरत/अहमदाबाद । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल पर गंभीर आरोपों से जुड़े वायरल वीडियो के बाद भाजपा नेताओं को पर्चे व पेन ड्राइव भेजकर छवि धूमिल करने की साजिश मामले में क्राइम ब्रांच ने अलग से मामला दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों में दीपू यादव, खुमान पटेल व राकेश सोलंकी के नाम शामिल हैं।

बताया जाता है कि आरोपितों ने डेढ माह पूर्व प्रदेश के विभिन्न भाजपा नेताओं को लिफाफों में पर्चे व पेन ड्राइव भेजे थे। इनमें पाटिल पर पार्टी फंड में गड़बड़ियों समेत गंभीर आरोप लगाए गए थे। पुलिस निरीक्षक के.आई. मोदी ने इस संबंध में बताया कि भाजपा के सूरत की चौर्यासी सीट के विधायक संदीप देसाई ने क्राइम ब्रांच में प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

इससे पहले गत वर्ष विधानसभा चुनाव के दौरान एक वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसमें सीआर पाटिल पर पार्टी फंड में गड़बड़ी समेत कई गंभीर आरोप लगाए गए थे। पाटिल से आठ करोड़ रुपये की मांग भी की गई थी। भाजपा युवा मोर्चा के सनी ठाकोर की प्राथमिकी के आधार पर मामला दर्ज कर क्राइम ब्रांच ने अहमदाबाद के भाजपा कार्यकर्ता जिनेन्द्र शाह को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पर्चे व पेन ड्राइव बांटने का मामला सामने आया था।

[irp cats=”24”]

साजिश में बड़े नेता की लिप्तता की चर्चा

क्राइम ब्रांच ने जिन तीन आरोपियों को पकड़ा है, वे प्रदेश भाजपा के ही एक नेता के करीबी है तथा उसी के विधानसभा क्षेत्र में काम करते हैं। आरोपितों में से राकेश सोलंकी को दक्षिण गुजरात के भाजपा के आदिवासी नेता गणपत वसावा का करीबी बताया जा रहा है। हालांकि गणपत वसावा ने मामले में साफ किया है कि इस मामले की पुलिस जांच कर रही है और जो भी दोषी होंगे कानून के मुताबिक उन पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि क्राइम ब्रांच ने इसमें भाजपा के किसी नेता की लिप्तता सामने आने से इनकार किया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय