Monday, May 19, 2025

नोएडा के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर हादसा, 3 की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

नोएडा। थाना दादरी क्षेत्र के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर आज सुबह को एक क्रेटा कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। इस घटना में कार में सवार तीन लोगों की मृत्यु हो गई।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि 25 जून को सुबह करीब 4 बजे थाना दादरी क्षेत्र के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर डासना की ओर जाते समय क्रेटा कार को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दिया। इस घटना में संजीव 25 वर्ष, प्रखर 25 वर्ष, हनी 22 वर्ष निवासी जनपद बुलंदशहर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दादरी पुलिस ने घायलों को दादरी के एक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि वहां पर उपचार के दौरान हनी प्रखर और संजीव की मृत्यु हो गई है। उन्होंने बताया कि गाड़ी में करीब 3 लाख रुपए की नकदी रखी थी, जिसे पुलिस ने घायलों के परिजनों को सौंपा दिए है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय