Wednesday, April 2, 2025

नोएडा में बेटी की शादी में 30 लाख किया खर्च, ससुराल वालों ने दहेज के लिए विवाहित से की मारपीट

नोएडा। थाना सूरजपुर में एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ससुराल पक्ष के लोग फरार है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

 

थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज सिंह ने बताया कि कैलाश पुत्र ओमप्रकाश निवासी तिलपता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उन्होंने अपनी बेटी रुचिका का विवाह गाजियाबाद के रहने वाले कृष्ण पुत्र सतपाल से 25 सितंबर वर्ष 2020 को किया था। उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार अपनी बेटी की शादी में करीब 30 लाख रुपए खर्च किया।

पीड़ित के अनुसार शादी के समय से ही उसकी बेटी के ससुराल वाले दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करने लगे। उन्होंने बताया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला के ससुराल वालों ने उसको जलाकर मारने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर महिला के पति कृष्ण कुमार, ससुर सतपाल, सास वीर बाला, जेठ रोहित कुमार व नीरज कुमार, देवर मोहन तथा ननद कृष्णा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय