Friday, April 11, 2025

देश में कोरोना के 3,641 नए मरीज, 24 घंटे में सात की मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामले एक बार फिर से तेजी से बढ़ने लगे हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,641 नए मरीज सामने आए हैं। इस दौरान सात संक्रमित लोगों की मौत हो गई। इस अवधि में 1,800 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक कोरोना वायरस से 4,41,75,135 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी रेट 98.76 प्रतिशत है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 20,219 हो गई है। दैनिक संक्रमण दर 6.12 प्रतिशत है। टीकाकरण की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 686 खुराक दी गई हैं। देश में अबतक कोरोना से बचाव के टीके की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 59,512 लोगों की जांच की गई है। अबतक कुल 92.18 करोड़ लोगों की जांच की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें :  अच्छी खबर- कैंसर के इलाज के लिए नए चुंबकीय नैनोकण विकसित, भारतीय वैज्ञानिकों ने किया कमाल
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय