Saturday, March 22, 2025

चारधाम यात्रा के लिए अब तक हुए 3,80,823 पंजीकरण

देहरादून। चारधाम यात्रा के पंजीकरण में लगातार तेजी आ रही है। अब तक 3,80,823 यात्री पंजीकरण करवा चुके हैं। पर्यटन विकास परिषद ने आज शाम 05 बजे तक के पंजीकरण की रिपोर्ट जारी की है।

रिपोर्ट के मुताबिक यमुनोत्री यात्रा के लिए अब तक 69,555, गंगोत्री 71,465, केदारनाथ1,22,456, बदरीनाथ 1,13,951 के साथ ही हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए 3,395 यात्रियों ने ऑनलाइन वेबसाइट व मोबाइल ऐप पर पंजीकरण करवाया है। अब तक कुल 3,80,823 यात्रियों ने पंजीकरण करवाया है। बेवसाइट पर 3,73,582 मोबाइल ऐप पर 7,241 पंजीकरण हुआ है।

चारधाम यात्रा के पंजीकरण आरंभ होने के पहले दिन 1,65,494 यात्रियों का पंजीकरण करवाए थे। आज कुल 1,14,590 वेबसाइट पर और मोबाइल ऐप पर 2,324 यात्रियों ने पंजीकरण करवाए। पर्यटन सचिव सचिन कर्वें ने बताया कि इस बार यात्रा अप्रत्याशित रहने वाली है, पंजीकरण तेजी से बढ़ रहे हैं। ऑनलाइन पंजीकरण के साथ ही ऑफलाइन की सुविधा भी यात्रियों को उपलब्ध करवाई गई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय