Saturday, May 10, 2025

मुजफ्फरनगर में 40 वर्षीय किसान की गोली मारकर हत्या,मचा कोहराम,पुलिस जांच में जुटी

मुजफ्फरनगर। जनपद में देर रात एक किसान की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई जब मृतक किसान खेत से पानी चला कर अपने घर वापस लौट रहा था। किसान की हत्या की सूचना पर आलाधिकारियों ने डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे घटनास्थल की बारीकी से जांच पड़ताल कर मृतक किसान के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर अपनी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

दरअसल छपार थाना क्षेत्र के पराई गांव निवासी 40 वर्षीय कुलदीप नाम का एक किसान शुक्रवार देर रात अपने खेत पर पानी चलाने के लिए गया था। जहां घर आते समय अज्ञात बदमाशों ने किसान कुलदीप की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर आलाधिकारियों ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल की बारीकी से जांच पड़ताल कर मृतक किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर हत्यारो की धड़पकड़ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक किसान के परिजनों ने रिश्तेदारी में मौसी के लड़के पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। मृतक किसान कुलदीप परिवार में अकेला था। पुलिस इस मामले में एंगिल पर अपनी जांच कर रही है। तो वही आलाधिकारियों ने इस घटना के खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया है।

 

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय