Sunday, April 27, 2025

नोएडा में 5 लुटेरे गिरफ्तार, राह चलते लोगों के मोबाइल लूटते थे, 11 फोन बरामद, एनसीआर में मचा रखा था उत्पात

नोएडा। नोएडा में पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये बदमाश राह चलते लोगों से मोबाइल छीन लेते थे। विरोध करने पर चाकू से हमला करते देते थे। ये पांचों काफी शातिर किस्म के अपराधी हैं।

पुलिस ने बताया कि ये लोग दो ग्रुप बनाकर लोगों से लूटपाट करते थे। ये स्कूटी और बाइक से निकलते थे और रेंडम ही सड़क पर बात मोबाइल पर बात करने वालों से मोबाइल छीन कर फरार हो जाते थे। ये दिल्ली से सटे नोएडा के इलाकों में लूटमार करते थे। इसके बाद दिल्ली भाग जाते थे।

पुलिस को इनकी काफी लंबे समय से तलाश थी।इनकी पहचान दिलशाद, सहजाद, राजू, विनय और सलमान हुई है। ये सभी नोएडा के रहने वाले है। इनके पास से 11 मोबाइल फोन बरामद किए गए है। लूटे गए मोबाइल को ये सस्ते दामों पर बेच देते थे।

[irp cats=”24”]

यह सभी बदमाश अपने शौक पूरा करने के लिए इन लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। लुटे हुए मोबाइल को यह सस्ते दामों पर बेच देते थे और पैसे आपस में बांट लेते थे। इन पैसों का प्रयोग शौक पूरा करने में करते थे। इन सभी को सेक्टर-4 के पास से गिरफ्तार किया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय