Sunday, February 23, 2025

मुजफ्फरनगर दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ई-रिक्शा में कार की टक्कर लगने के बाद मचा हा-हारकार, 6 घायल

मुजफ्फरनगर। बाईपास पर बागोवाली कट के निकट कार द्वारा ई-रिक्शा में टक्कर मार देने से रिक्शा सवार तीन महिलाएं व तीन बच्चे घायल हो गए। हादसे का शिकार हुए लोग सत्संग सुनने के लिए जा रहे थे। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घायल महिलाओं को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार रामपुर तिाराहा निवासी कुछ महिलाएं बच्चों के साथ सत्संग सुनने जा रहीं थीं। सभी लोग ई रिक्शा में सवार थे। रिक्शा जब बाईपास पर बागोवाली कट के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार से आई कार ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे रिक्शा पलट गई और उसमें सवार महिलाएं व बच्चे घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल रामपुर तिराहा निवसी राजवीरी पत्नी धर्मपाल, जगवीरी व तारावती को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि रिक्शा में सवार बच्चों को मामूली चोट होने के चलते उनका रामपुर तिराहे पर ही प्राथमिक उपचार करा दिया गया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर आगे की कार्यवाई की जायेगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय