Saturday, April 20, 2024

गौतमबुद्ध नगर से 7 और उप निरीक्षकों के तबादले 

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |
नोएडा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा कुछ दिनों पूर्व  भेजी गई एक गोपनीय रिपोर्ट के आधार पर प्रशासनिक तबादलों का दौर लगातार जारी है। पूर्व में 7 निरीक्षकों के प्रशासनिक आधार पर तबादले गौतमबुद्ध नगर से अन्य जनपदों में किए जा चुके हैं। लखनऊ मुख्यालय से जारी एक आदेश में गौतमबुद्ध नगर में तैनात 7 और उप-निरीक्षको के प्रशासनिक आधार पर तबादले किए गए हैं।
पुलिस कमिश्नरेट मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार आनंद सिंह चौहान को मऊ भेजा गया है। वर्ष 2015 बैच के उप निरीक्षक कृष्णपाल सिंह को गौतमबुद्ध नगर से सुल्तानपुर भेजा गया है। पूर्व में कृष्णपाल सिंह को दादरी थाने की अजायबपुर पुलिस चौकी से निलंबित भी किया गया था।  उपनिरीक्षक विनीत कुमार को गौतमबुद्ध नगर से जनपद अंबेडकर नगर भेजा गया है।
लखनऊ मुख्यालय से प्राप्त आदेश के अनुसार वर्ष 1998 बैच के उपनिरीक्षक लोकेश कुमार को गौतमबुद्ध नगर से जनपद कौशांबी भेजा गया है। वर्ष 1984 बैच के जितेंद्र कुमार को प्रशासनिक आधार पर गौतमबुद्ध नगर से जनपद गोंडा भेजा गया है। साल 1998 बैच के उप निरीक्षक तथा मौजूदा समय में थाना एक्सप्रेसवे के प्रभारी सुधीर कुमार को गौतमबुद्ध नगर से जनपद सीतापुर भेजा गया है। इसके अलावा 2015 बैच के विचित्रवीर आर्य को गौतमबुद्ध नगर से लखीमपुर खीरी भेजा गया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
46,191SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय