Monday, May 12, 2025

ग्रेटर नोएडा में दो शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार 

ग्रेटर नोएडा। थाना बादलपुर पुलिस ने एक सूचना के आधार पर दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से विभिन्न जगहो से लूटे हुए दो मोबाइल फोन, एक हजार रुपए नगद तथा एक ई’ रिक्शा बरामद किया है।
थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने निर्माणाधीन ओवरब्रिज छपरौला के पास से कुलदीप पुत्र सतीश ठाकुर निवासी आटा चक्की के पास छपरौला थाना बादलपुर तथा अर्जुन प्रजापति पुत्र हो राम सिंह निवासी थाना अनूपशहर जिला बुलंदशहर को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि इनके कब्जे पुलिस ने एक चाकू, विभिन्न जगहों से लूटे हुए दो मोबाइल फोन तथा लूट की रकम में से एक हजार रुपया नगर तथा एक ई- रिक्शा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस को बताया है कि वे लोग लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते हैं। उनके खिलाफ पूर्व में लूटपाट के कई मामले दर्ज हैं।
थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने राहुल कुमार दुबे पुत्र संजय दुबे निवासी ग्राम हरिहरपुर थाना हल्दी जिला बलिया को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा, अवैध चाकू बरामद किया है। उन्होंने बताया कि यह चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय