Tuesday, June 25, 2024

गाजियाबाद में भाकियू ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ किया प्रदर्शन, सरेआम दी धमकी

गाजियाबाद। जिले के कलेक्ट्रेट ऑफिस से बृजभूषण शरण सिंह को धमकी दी गई। सरेआम कहा गया कि कहीं ऐसा ना हो उनके साथ कोई घटना हो जाए। मामला भारतीय किसान यूनियन टिकैत के धरने का था। भारतीय किसान यूनियन ने आज जिला मुख्यालय पर बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरना दिया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

गाजियाबाद के जिला मुख्यालय डीएम ऑफिस के गेट के सामने प्रदर्शन करते यह लोग भारतीय किसान यूनियन के है। इन लोगों ने आज बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरना दिया। उनका कहना था कि आम आदमी की तरह जैसे पहले मुकदमा दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी होती है ऐसे ही बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी हो और उसके बाद जांच हो।

इसी दौरान जिला मुख्यालय के गेट पर भाषण बाजी चल रही थी। उसी दौरान बताया जा रहा है कि भारतीय किसान यूनियन का एक पदाधिकारी जिसका नाम टीनू  है उसने क्या कहा यह हम आपको सुनाते हैं। उसने सरेआम कहा कि कहीं ऐसा ना हो बृजभूषण शरण सिंह के साथ कोई घटना ना हो जाए। क्योंकि लोगों में गुस्सा है।

भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने कहा कि संगठन के कहने पर आज हर जिला मुख्यालय पर इस तरह की धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि पहले बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी और उसके बाद जांच हो।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय