Monday, March 31, 2025

मेरठ में महिला पहलवानों के समर्थन में भाकियू ने डीएम कार्यालय घेरा, सांसद ब्रजभूषण की गिरफ्तारी की मांग

मेरठ। मेरठ में महिला पहलवानों के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन ने आज जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से प्रदेशभर में सभी जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया। मेरठ में जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में सैंकड़ों की संख्या में भाकियू कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे।

कार्यकर्ता ओं ने यहां नारेबाजी कर महिला पहलवानों का समर्थन किया। उन्होंने सांसद ब्रजभूषण की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि आज महिला पहलवान अपने मैडल गंगा में प्रवाहित करने को तैयार है, लेकिन सरकार उनकी मांग को अनसुना कर रही है।

भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत की ओर से महिला पहलवानों को 5 दिन का समय दिया गया था, इसे लेकर आज मुजफरनगर के शोरम में खाप की पंचायत भी है। पंचायत में आगे के आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एडीएम सिटी दिवाकर सिंह को अपनी मांगों से सम्बंधित एक ज्ञापन भी सौंपा।

महिला पहलवानों के समर्थन में भाकियू ने डीएम कार्यालय घेरा, सांसद ब्रजभूषण की गिरफ्तारी की मांग
मेरठ। मेरठ में महिला पहलवानों के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन ने आज जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से प्रदेशभर में सभी जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया। मेरठ में जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में सैंकड़ों की संख्या में भाकियू कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे।
कार्यकर्ता ओं ने यहां नारेबाजी कर महिला पहलवानों का समर्थन किया। उन्होंने सांसद ब्रजभूषण की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि आज महिला पहलवान अपने मैडल गंगा में प्रवाहित करने को तैयार है, लेकिन सरकार उनकी मांग को अनसुना कर रही है।
भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत की ओर से महिला पहलवानों को 5 दिन का समय दिया गया था, इसे लेकर आज मुजफरनगर के शोरम में खाप की पंचायत भी है। पंचायत में आगे के आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एडीएम सिटी दिवाकर सिंह को अपनी मांगों से सम्बंधित एक ज्ञापन भी सौंपा।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय