Sunday, April 13, 2025

सोनू निगम की आवाज में ‘डंकी’ का गाना ”निकले थे कभी हम घर से” सुनकर हो जाएंगे इमोशनल

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की आगामी फिल्म ‘डंकी’ अपने ‘डंकी ड्रॉप्स’ के कारण हर गुजरते दिन के साथ चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म के निर्माताओं ने ‘डंकी ड्रॉप 3’ के साथ फिल्‍म का नया गाना ‘निकले थे कभी हम घर से’ रिलीज किया।

प्रीतम द्वारा कंपोज्ड इस गाने को गायक सोनू निगम ने अपनी आवाज दी है। यह गाना अपने वतन लौटने की लालसा को बयां करता है।

यह गाना एक मनोरम कहानी कहता हैै। जो चार दोस्तों की विदेश तक पहुंचने की कोशिश को दिखाता है। सोनू की आवाज के साथ अनुभवी गीतकार जावेद अख्तर के गीतों की माला इसे और शानदार बनाती है।

वास्तविक जीवन की कहानियों से प्रेरित, डंकी प्यार और दोस्ती की एक कहानी है, जो बेतहाशा कहानियों को एक साथ जोड़ती है, जो इसके पात्रों के सामने आने वाली चुनौतियों को दिखाती हैै।

गीत, ”निकले थे कभी हम घर से” हार्डी, मनु, बुग्गू और बल्ली द्वारा अपने घर और प्रियजनों को देखने की लालसा को बयां करता है जब वे फिल्म में जीवन बदलने वाली यात्रा पर निकलते हैं।

सुपरस्टार निर्देशक राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित ‘डंकी’ में शाहरुख खान के साथ बोमन ईरानी, तापसी पन्नू, विक्की कौशल, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर भी हैं।

‘डंकी’ 21 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें :  चीन के ग्लोबल मंच पर अपनी छाप छोड़ने के  तैयार हैं अनुराधा गर्ग
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय