Monday, February 24, 2025

कांग्रेस मुख्यालय के बाहर पहली बार रामजी के चित्र, शुरूआती उत्साह ढंडा होने लगा

नई दिल्ली। कांग्रेस मुख्यालय में रविवार सुबह से ही उत्साह का माहौल था। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं का दावा था कि उनकी पार्टी पांचों राज्यों में सरकार बनाने जा रही है। कांग्रेस मुख्यालय के बाहर राहुल प्रियंका गांधी सेना की ओर से पहली बार भगवान राम और हनुमान जी के फोटो के साथ बैनर-पोस्टर लगाए गए हैं। इन बैनर-पोस्टर में सबसे ऊपर भगवान राम और हनुमान जी की फोटो अंकित है। उसके ठीक नीचे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित अन्य कांग्रेस नेताओं की तस्वीर लगाई गई है। इन बैनर-पोस्टरों में लिखा है कि ”राहुल सब पर भारी है तभी तो भाजपा जा रही है”

दिल्ली कांग्रेस से जुड़ी मेघना ने कांग्रेस मुखयालय के बाहर आज कहा कि उन्होंने अपने परिजनों व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस मुख्यालय के बाहर पार्टी की जीत के लिए हवन -पूजन किया है। वह चाहती हैं कि कांग्रेस पांचों राज्यों में जीत हासिल करे। दिल्ली कांग्रेस से जुड़े फूल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई,बेरोजगारी को नियंत्रण करने में विफल रही है। इस लिए भाजपा हार रही है और कांग्रेस पांचों राज्यों में चुनाव जीत रही है। हरियाणा कांग्रेस से जुड़े एक कार्यकर्ता ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस की तस्वीर बदली है। हम मजबूत हुए हैं। हमारी जीत पक्की है।

पर यह स्थिति तीन घंटे बाद सुबह 10 बजे बदलने लगी जब यह रुझान मिलने लगे कि मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा काफी आगे चल रही है और छत्तीसगढ़ में भी बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस केवल तेलंगाना में आगे जाती दिख रही है। यह समाचार मिलने के बाद कांग्रेस मुख्यालय के बाहर जो उत्साह था, वह फीका पड़ने लगा। सुबह से नगाड़े पर नाचते लोग दाएं-बाएं पेड़ों के नीचे खड़े हो गए। नगाड़े का नाद रुक गया है। कार्यकर्ता इंतजार कर रहे हैं कि एक बार फिर से रुझान बदले और शायद कांग्रेस फिर आगे जाती दिखे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय