Saturday, May 18, 2024

उत्तराखंड में 22 जनवरी को अवकाश घोषित

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

देहरादून। अयोध्या में 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। इसको लेकर उत्तराखंड में 22 जनवरी को सरकार ने अवकाश घोषित कर दिया है। प्राण प्रतिष्ठा के दिन राज्य के सभी सरकारी दफ्तर 2.30 बजे तक बंद रहेंगे।

वहीं स्कूलों और शैक्षणिक संस्थाओं में पूर्ण अवकाश का राज्य सरकार ने निर्णय लिया है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

सरकार ने शुक्रवरा को विधिवत आदेश भी जारी कर दिया है।

22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद पूरे प्रदेश में 14 जनवरी से ही कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सभी मंदिरों और धार्मिक स्थलों की सफाई की जा रही है। चारों धामों में निमंत्रण पत्र भेजे जा रहे हैं, वहीं केदारनाथ धाम को 22 जनवरी को 108 दीपक जलाकर जगमगाया जाएगा।

देहरादून में क्लॉक टावर पर भगवान श्री राम का चित्र लाइट शो के जरिए उकेरा गया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय