Saturday, April 27, 2024

पूर्व सांसद से बंगला खाली कराने पहुंची टीम, जबरदस्ती कराया जाएगा खाली

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नई दिल्ली। अपनी लोकसभा की सदस्यता ग़ंवाने वाली तृणमूल कांग्रेस की नेता से मकान खाली कराने के लिए टीम को मौके पर भेजा गया है। बार-बार नोटिस देने के बावजूद बर्खास्त सांसद द्वारा बंगला खाली नहीं किए जाने की वजह से अब मौके पर पहुंची टीम जबरदस्ती बंगले को खाली करायेगी।

शुक्रवार को बर्खास्त होने के बावजूद सरकारी बंगला खाली नहीं करने वाली तृणमूल कांग्रेस की नेता महुआ मोइत्रा के आवास पर सरकार की ओर से टीम को बंगला खाली कराने को भेजा गया है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

सांसद के तौर पर महुआ मोइत्रा को जो सरकार से बांग्ला हासिल हुआ था वह सांसदी जाने के बावजूद महुआ मोइत्रा अभी तक खाली नहीं किया है। महुआ मोइत्रा को डायरेक्टरेट एवं स्टेटटस की ओर से नोटिस भी दिया जा चुका था, जिसे उन्होंने हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए मेडिकल कारणों का हवाला दिया था। बृहस्पतिवार को की गई महुआ मोइत्रा की अर्जी पर सुनवाई करते हुए जस्टिस काठपालिया ने कहा था कि ऐसा कोई नियम अदालत के समक्ष पेश नहीं किया गया है जिसमें यह साबित हो सके कि संसदीय जाने के बाद भी कोई संसद सदस्य सरकारी आवास में रह सकता है।

 

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय