लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य प्रशासनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल करते हुए कई पीसीएस (प्रोविंशियल सिविल सर्विस) अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस सूची में शामली, सहारनपुर, अयोध्या, बरेली, मथुरा, शाहजहांपुर और महाराजगंज जैसे महत्वपूर्ण जिले शामिल हैं।
शामली के अपर जिलाधिकारी को बरेली भेजा गया। शामली जिले के एडीएम (वित्त एवं राजस्व) संतोष कुमार सिंह का तबादला बरेली कर दिया गया है। उन्हें अब बरेली का नया एडीएम (वित्त एवं राजस्व) नियुक्त किया गया है।
सहारनपुर के एडीएम (वित्त एवं राजस्व) रजनीश कुमार मिश्रा को शाहजहांपुर का नया एडीएम (प्रशासन) बनाया गया है। वहीं, अयोध्या में तैनात एडीएम सिटी सलिल कुमार पटेल को सहारनपुर का एडीएम (वित्त एवं राजस्व) नियुक्त किया गया है।
उप्र के 54 जिलों की 150 सड़कों का 250 करोड़ रुपये से होगा कायाकल्प
बुलंदशहर में एडीएम (प्रशासन) के रूप में कार्यरत प्रशांत कुमार भारती को अब महाराजगंज में एडीएम (वित्त एवं राजस्व) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मथुरा के एडीएम (वित्त एवं राजस्व) योगानंद पांडेय को अयोध्या का नया एडीएम सिटी बनाया गया है। वहीं, महाराजगंज में तैनात एडीएम (वित्त एवं राजस्व) पंकज वर्मा को मथुरा भेजा गया है।
यहा देखें लिस्ट-