Sunday, April 27, 2025

टुकड़े-टुकड़े गैंग का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी – गिरिराज सिंह

नई दिल्ली। केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने सोमवार को राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन पर “देशद्रोह” का आरोप लगाया। कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी पर अमेरिकी बिजनेसमैन जॉर्ज सोरोस के संगठन के साथ जुड़े होने का आरोप है। कथित तौर पर यह संगठन उस संस्था को भी पैसे मुहैया करता है, जो कश्मीर को अलग करने की मांग करता है।

मुज़फ्फरनगर में अवैध खनन माफियाओं व ग्रामीणों में टकराव, दोनों में चले ईंट-पत्थर, माफिया गाड़ी छोड़कर फरार

 

[irp cats=”24”]

इस पर गिरिराज सिंह ने कहा, “सोनिया गांधी और राहुल गांधी देशद्रोह का काम करते हैं। राहुल गांधी यहां पर सोरोस की भाषा और सोरोस राहुल गांधी की भाषा बोलता है। वह भारत का विरोध करने वालों को फंडिंग करता है। इस पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए। टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग देश को तोड़ने में लगे हैं और राहुल गांधी उसका नेतृत्व कर रहे हैं।” बांग्लादेश की स्थिति को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा, “भारत पहले अपना घर देख ले। यहां पर मस्जिद तोड़ी जा रही हैं।”

 

गुजरात के राज्यपाल व मुख्यमंत्री को महाकुंभ का निमंत्रण देने पहुंचे मंत्री कपिल देव व एके शर्मा

 

इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, “यह राहुल गांधी से पूछिए, जिन्होंने कश्मीर में उनकी पार्टी के साथ गठबंधन किया। पाकिस्तान से बात करने वाले, आतंकवादियों और पत्थरबाजों का साथ देने वाले फारूक अब्दुल्ला का कांग्रेस ने साथ दिया था। उनसे पूछिए कि फारूक अब्दुल्ला आज ऐसी भाषा क्यों बोलते हैं।” उन्होंने कहा, “देश की आजादी के बाद से कांग्रेस का डीएनए देश विरोधी रहा है। नेहरू ने गजवा-ए-हिंद का बीज बो दिया था।

 

 

मुज़फ्फरनगर में हिन्दू समाज उतरा सड़कों पर, बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार पर उठाई आवाज

 

उन्होंने संविधान के तहत धर्म-परिवर्तन का अधिकार दे दिया। हिंदुओं के धार्मिक शिक्षा का अधिकार खत्म कर दिया और मुसलमानों को दे दिया। उन्होंने ये अधिकार दे दिया कि हिंदू किनारे हटो और मुसलमान धार्मिक शिक्षा के तहत गजवा-ए-हिंद करो। ये बातें कांग्रेस और राहुल गांधी के डीएनए में हैं।” पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती के हिंदुत्व को “बीमारी” कहने पर गिरिराज सिंह ने कहा, “वह सौभाग्य मानें कि हिंदुत्व ही सबको साथ लेने वाला है।”

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय