Wednesday, April 30, 2025

सहारनपुर में महिला को गोली मारकर घायल करने का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

सहारनपुर। ग्राम टिडौली में महिला को गोली मारकर घायल कर देने के वांछित अभियुक्त को थाना नकुड़ पुलिस ने मुठभेड के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 01 तमंचा व 03 खोखा, 03 जिन्दा कारतूस  व 01 बिना नम्बर प्लेट की बाईक बरामद हुयी है। जबकि उसके दो अन्य साथी कोहरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे है।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.विपिन ताडा के निर्देश पर थाना नकुड़ पुलिस सुबह कस्बा अम्बहैटा में बाईपास गंगोह रोड पर गश्त पर थी कि तभी सामने से 01 बिना नम्बर प्लेट मोटर साइकिल पर 03 व्यक्ति आते दिखायी दिये। मोटर साइकिल पर नम्बर प्लेट न होने की वजह से संदिग्धों को पुलिस टीम द्वारा रूकने का इशारा किया गया। वह पुलिस को चकमा देकर कस्बा अम्बहैटा की तरफ भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने बदमाशों का पीछा किया। बदमाशों की मोटर साइकिल अम्बहैटा कब्रिस्तान के पास फिसलकर गिर गई।

[irp cats=”24”]

 

 

 

जब पुलिस टीम बदमाशोें को पकड़ने के लिये नजदीक पहुँची, तो बदमाशों ने जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में 01 बदमाश को बाएं पैर में गोली लगी है, जिसे पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अन्य दो साथी घने कोहरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। घायल बदमाश की पहचान फैजान पुत्र नवाब निवासी नवाजपुर थाना नकुड़ के रूप में हुई है।

 

 

गिरफ्तार बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फरार अभियुक्तों की तलाश हेतु काम्बिंग की जा रही है। मौके से  01 तमंचा  व 03 खोखा, 03 जिन्दा कारतूस तथा 01 मोटर साईकिल बिना नम्बर प्लेट बरामद हुए है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय