Thursday, April 17, 2025

मुख्यमंत्री योगी पर की अभद्र टिप्पणी, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया केस

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में रविवार को हजरतगंज थाना में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि ऐशबाग के रहने वाले सतनाम सिंह उर्फ लवी ने शिकायत दर्ज करायी है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया एक्स पर एक शख्स ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए पोस्ट डाला है।

इसी प्रकरण में सतनाम सिंह ने आरोपित के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। मामले को संज्ञान में लेकर आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। आईपी एड्रेस से पुलिस आरोपित की तलाश में है।

यह भी पढ़ें :  मायावती ने आकाश आनंद को किया माफ,पार्टी में दी एंट्री, ससुर की गलतियां अक्षम्य, पार्टी में इंट्री नहीं
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय