Sunday, September 8, 2024

बिजनौर में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के शेरकोट थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक ने तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान छत्रपाल के पुत्र अंकित के रूप में की गई है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

पीड़िता के पिता ने अपनी शिकायत में कहा कि सोमवार शाम को घटना के वक्त बच्ची घर के बाहर अकेली खेल रही थी। आरोपी ने बच्ची को कैंडी का लालच दिया और सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया। जब लड़की घर वापस आयी, तो माता-पिता ने उसे डरा और रोते हुए पाया। पीड़िता ने माता-पिता को आपबीती सुनाई।

 

 

परिवार ने घटना की तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय