Monday, February 24, 2025

आंध्र प्रदेश में सड़क हादसा, छह की मौत, 20 घायल

कावली (आंध्र प्रदेश)। नेल्लोर जिले के कवाली मुसुनुर टोल प्लाजा पर आज (शनिवार) तड़के दो बजे के बाद एक लॉरी (ट्रक) और सामने से आ रही एक निजी बस की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। हादसे में कम से कम 20 लोग घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क किनारे खड़ी लॉरी को एक अन्य लॉरी ने पीछे से टक्कर मार दी। इस दौरान सामने से आ रही एक निजी बस लॉरी से टकरा गई और यह हादसा हो गया। हादसे में बस का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। बस चेन्नई से हैदराबाद जा रही थी।

पुलिस का कहना है कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर घायलों को नेल्लोर के नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। अब तक मृतकों में तीन की पहचान हो सकी है। इनमें से दो ट्रक चालक और तीसरा बस चालक है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय