Saturday, June 15, 2024

हरिद्वार में किसानों ने निकाला कैंडल मार्च, दिया धरना

हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने गुरुकुल नारसन हाइवे पर ट्रैक्टर ट्राली मार्च निकाला। इस दौरान हाइवे पर धरना देकर सरकार के खिलाफ किसानों ने नारेबाजी की।

नारसन में ट्रैक्टर ट्राली मार्च के बाद धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष विजय शास्त्री ने बताया कि हरियाणा पंजाब के किसान सरकार के खिलाफ आंदोलन चला रहे हैं। उनका समर्थन देने के लिए भारतीय किसान के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश (टिकैत) के आह्वान पर एक दिन के लिए ट्रैक्टर मार्च निकाला है। कहाकि अगर सरकार नहीं जागती है तो हाईकमान के आदेश पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

इसके साथ ही विजय शास्त्री ने सरकार से मांग की कि किसानों का कर्ज, बिजली के बिल माफ हो और एमएसपी पर गारंटी कानून लागू हो।

इस दौरान जिला अध्यक्ष विजय शास्त्री, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी, मंडल महामंत्री अरविंद राठी, बिट्टू चौधरी, रानू चौधरी, रॉबिन चौधरी, हरेंद्र चौधरी, कपिल धीमान, राजेश कुमार, प्रवीण राठी, धर्मेंद्र राठी, सुभाष कुमार सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय