Saturday, May 18, 2024

शामली शुगर मिल में श्रमिकों ने किया हंगामा, मिल प्रबंधन के खिलाफ रोष

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

शामली। शुगर मिल शामली में काम करने वाले श्रमिकों ने वर्ष 2018 से लंबित भुगतान नही होने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए हंगामा किया। श्रमिकों ने मिल प्रबंधन पर लंबित भुगतान की मांग करने पर कार्रवाई करने का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वें आलाधिकारियों से भी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही है।

शुक्रवार को शामली शुगर मिल में श्रमिकों ने मिल प्रबंधन के खिलाफ हंगामा किया। मजदूरों ने आरोप लगाया कि उन्हें वर्ष 2018 से ओवरटाइम, बोनस, रेल किराया, छुट्टी का पैसा और अन्य सुविधाएं नही मिल पा रही है, जिसके चलते उन्हें भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

श्रमिक केशव ने बताया कि जब श्रमिकगण अपना हक मांगते हैं, तो मिल प्रबंधन उनके खिलाफ कार्रवाई कर आवाज दबाने का काम कर रहा है। श्रमिकों को काम से हटा दिया जाता है। उन्होंने बताया कि हम लोग जनपद स्तर पर आलाधिकारियों से भी शिकायत कर चुके है, लेकिन कोई सुनने को तैयार नही है। श्रमिकों ने अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय