Wednesday, April 30, 2025

देवबंद में फ्लाईओवर से गुजर रही तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, हुए घायल

देवबंद (सहारनपुर)। फ्लाईओवर से गुजर रही तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक सवार युवक-युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को देवबंद सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फ्लाईओवर से गुजर रही तेज रफ्तार केटीएम बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार चंडीगढ़ का पंचकूला निवासी युवक मोहसिन व जयपुर राजस्थान निवासी युवती नगीना गम्भीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को देवबंद सीएचसी में भर्ती कराया। देवबंद कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि घायल युवक- युवती को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घटना के सम्बंध में युवती के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय