Friday, April 11, 2025

शहर की हवा में फिर से घुटने लगा दम, एक्यूआई 250 के आसपास

मेरठ। शहर में फिर से हवा में दम घुटने लगा है। एक्यूआई 250 के नजदीक पहुंच गया है। यह सेहत प्रभावित कर रहा है। इससे पहले 14 फरवरी को अंतिम बार एयर क्वालिटी इंडेक्स 252 दर्ज किया गया था। गर्मी के साथ ही शहर के लोगों को प्रदूषण की भी मार झेलनी पड़ रही है।

 

एक्यूआई 245 रहा। इससे पहले एक्यूआई का स्तर लगातार 100 व 150 के आसपास चल रहा था। हवा प्रदूषित होने के चलते लोगों ने सुबह-शाम की सैर के लिए निकलना कम कर दिया है।

 

अस्पतालों में सांस, खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। शहर में सबसे ज्यादा प्रदूषित हवा जयभीमनगर की रही। यहां, एक्यूआई का स्तर 313 दर्ज किया गया।

 

इस समय देहात में गेहूं की कटाई के बाद थ्रेसिंग का कार्य जारी है। इसके चलते हवा प्रदूषित हो रही है। हवा से सड़कों पर उड़ती धूल भी परेशानी बढ़ा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, बढ़ता एक्यूआई का स्तर बच्चों, सांस व हृदय रोगियों के लिए अधिक खतरनाक है। चिकित्सक मास्क पहनकर घर से निकलने की लोगों को सलाह दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  मेरठ में मुठभेड़: पुलिस की पिस्टल छीनकर भागा छिनैती का आरोपी गोली लगने से घायल
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय