Friday, April 25, 2025

मुंबई में बीच सड़क पर युवक ने युवती की कर दी हत्या, वीडियो आया सामने

मुंबई। मुंबई के वसई इलाके में मंगलवार सुबह करीब आठ बजे आरती नाम की युवती घर से जॉब पर निकली थी। इसी दौरान सड़क पर पैदल जा रही आरती के पीछे से उसका पूर्व प्रेमी आया और हमला कर दिया। युवती हमले में घायल हो जाती है और जमीन पर गिर पड़ती है। वह दोबारा उठ नहीं पाती है।

आरोपी रोहित यादव दर्जनों बार लड़की के सिर पर लोहे के पाने से मारता रहता है। युवती की चीख सुनकर एक-दो लोग आगे बढ़े और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन, आरोपी के हाथ में लोहे के पाने को देखकर हिम्मत नहीं जुटा सके। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। मृतका का नाम आरती यादव और आरोपी का नाम रोहित यादव है। युवती की उम्र 20 साल बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी और युवती का पहले से अफेयर था, लेकिन दोनों में किसी बात को लेकर मनमुटाव हो गया और युवती ने ब्रेकअप कर लिया था। इसके बाद युवती का दूसरे युवक से अफेयर चल रहा था। यही बात रोहित को नागवार गुजरी। जिसके बाद उसने बीच सड़क पर दिनदहाड़े आरती की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और घटना की जांच कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय