Thursday, April 24, 2025

जम्मू-कश्मीर से मुंबई लौटे पर्यटकों ने सरकार का क‍िया धन्यवाद

मुंबई। पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जगहों पर फंसे लोगों को वापस लाने का काम शुरू हो गया है। गुरुवार को कुछ पर्यटकों ने मुंबई पहुंचकर राहत की सांस ली। श्रीनगर से मुंबई लौटे लोगों के साथ न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने बातचीत की। श्रीनगर से लौटी निधि ने बताया कि सबसे पहले तो मुंबई पहुंचकर काफी अच्छा लग रहा है। हमें वहां से लाने के लिए मैं सरकार का तहे दिल से धन्यवाद करना चाहती हूं। उन्होंने पहलगाम घटना के बारे में कहा कि हम लोग 21 अप्रैल को श्रीनगर से पहलगाम गए। 22 तारीख को हमारा घूमने का प्लान था। लेकिन, किसी कारण हम नहीं जा सके। इसके बाद आतंकी घटना के बारे में जानकारी मिली।

इसके बाद हम सभी अपने होटल में चले गए। सरकार ने हमारा बहुत साथ दिया है। सरकार ने हमें भरोसा दिलाया कि वह हमारे साथ है। श्रीनगर से लौटे बुजुर्ग कमल किशोर ने बताया कि हम श्रीनगर रामकथा के लिए गए थे। हम लोग पहलगाम में नहीं थे। जब पहलगाम में आतंकी घटना हुई तो रामकथा को स्थगित कर दिया गया। नितिन चत्रे ने कहा कि फंसे हुए लोगों को फ्लाइट से लाया जा रहा है। हादसे के बारे में हमें न्यूज के माध्यम से पता चला। सरकार को जो करना चाहिए उसने किया। एक महिला यात्री ने बताया कि हम 17 तारीख को कश्मीर गए थे। हम 20-25 मिनट में पहलगाम पहुंचने ही वाले थे, तभी यह घटना घटी। लेकिन मैं महाराष्ट्र सरकार का तहे दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे हमसे मिलने आए, सभी से बात की और जब वे हमसे मिले तो राहत की अनुभूति हुई।

जिस दिन घटना हुई थी हम सभी लोग भय में थे, लेक‍िन उस दिन कहीं भी नहीं जा सकते थे। लेकिन, अगले दिन सब कुछ ठीक हो गया। एक अन्य यात्री ने कहा कि तीन दिनों में अगर खुशी चेहरे पर आई है तो आज आई। जब हमारे लोग महाराष्ट्र अपने घर आ रहे हैं। श्रीनगर से वापस लौटीं एक बुजुर्ग यात्री ने कहा कि काफी अच्छा लग रहा है। पहलगाम में आतंकी घटना को लेकर बहुत दुख है। सब घबरा गए थे। एक अन्य बुजुर्ग ने कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है कि हम लोग मुंबई पहुंच गए। उन्होंने कहा कि श्रीनगर में भी सेफ था। एक युवती ने बताया कि वह श्रीनगर में थी। पहलगाम नहीं गई। घटना के स्थानीय लोगों और सरकार से मदद मिली। श्रीनगर से लौटे एक बच्चे ने कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है। एक बुजुर्ग महिला ने कहा कि कश्मीर बहुत अच्छा है। आतंकी घटना का हमें दुख है। सरकार अच्छा काम कर रही है। महाराष्ट्र सरकार की ओर से अच्छी व्यवस्था मिली है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय