Friday, September 20, 2024

गाजियाबाद में निजी कंपनी के कर्मचारी की गोली लगने से मौत, पुलिस जांच में जुटी

गाजियाबाद। गाजियाबाद के लोनी इलाके में शनिवार सुबह एक निजी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी की गोली लगने से मौत हो गई। शव उसके घर में ही ग्राउंड फ्लोर पर पड़ा मिला। जिस वक्त गोली चली उस समय घर के सदस्य फर्स्ट फ्लोर पर मौजूद थे। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस जांच कर रही है कि यह मामला आत्महत्या का है या हत्या का है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

मृतक का नाम ओमवीर सिंह (42) है। उसका शव घर में पड़ा मिला। मौके पर पुलिस ने घटनास्थल से एक तमंचा और तीन कारतूस बरामद किए। शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने सभी एंगल से जांच शुरू कर दी है। यह मामला लोनी थाना क्षेत्र के प्रकाश विहार का है। यहां पर ओमवीर सिंह अपनी पत्नी और तीन बच्चों साथ रहते थे। वह नोएडा की एक निजी कंपनी में जॉब करते थे।

 

 

 

शनिवार सुबह परिवार के सभी सदस्य फर्स्ट फ्लोर पर थे। तभी ग्राउंड फ्लोर से गोली चलने की आवाज आई। परिजन नीचे की तरफ दौड़े तो ओमवीर की खून से लथपथ लाश जमीन पर पड़ी थी। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया है कि मौत गोली लगने से हुई है। फोरेंसिक टीम की रिपोर्ट से काफी चीजें स्पष्ट हो पाएंगी। परिजनों से भी पूछताछ चल रही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय