Wednesday, May 14, 2025

सुनीता केजरीवाल हरियाणा में जाकर दहाडी , बताया AAP का ‘हरियाणा प्लान’

 

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर झज्जर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल जी ने पंजाब और दिल्ली में भी गारंटी दी थी और वहां काम हो रहा है। अब अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा की जनता को भी पांच गारंटी दी हैं।

 

प्रदेश के सभी घरों में 24 घंटे और मुफ़्त बिजली दी जाएगी। सभी गांवों में मोहल्ला क्लिनिक बना कर लोगों का मुफ़्त इलाज किया जाएगा। हरियाणा के सरकारी स्कूलों को शानदार बनाया जाएगा, जहां बेहतरीन शिक्षा मिलेगी। हरियाणा की माताओं-बहनों को दी जाएगी मुफ्त बस सफर की सुविधा। हर बेरोजगार युवा को रोजगार दिया जाएगा। अरविंद केजरीवाल जी ने दिल्ली और पंजाब को बदल दिया है और अब वह हरियाणा को भी बदलेंगे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय