Friday, September 20, 2024

राजनाथ ने अमेरिका के नौसेना वारफेयर सेंटर का किया दौरा

नयी दिल्ली। अमेरिका की यात्रा पर गये रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को मेम्फिस, टेनेसी में नेवल सर्फेस वारफेयर सेंटर में विलियम बी मॉर्गन लार्ज कैविटेशन चैनल (एलसीसी) का दौरा किया।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

एलसीसी पनडुब्बियों, टॉरपीडो, नौसैनिक जहाजों और प्रोपेलर के परीक्षण के लिए दुनिया की सबसे बड़ी और तकनीकी रूप से सबसे उन्नत जल सुरंग सुविधा में से एक है। रक्षा मंत्री को सुविधा के बारे में जानकारी दी गई और उन्होंने एक वास्तविक सुरंग प्रयोग भी देखा।

 

सिंह के साथ अमेरिका में भारत के राजदूत, भारतीय नौसेना के महानिदेशक संचालन और डीआरडीओ रक्षा प्रौद्योगिकी के अधिकारियों सहित अन्य लोग मौजूद थे। अमेरिकी नौसेना के उप अवर सचिव ने उनका स्वागत किया और कमांडर तथा तकनीकी निदेशक ने उन्हें जानकारी दी।

 

इस चर्चा का उद्देश्य भारत में स्वदेशी डिजाइन और विकास के लिए समान सुविधा की स्थापना के लिए मौजूदा प्रस्ताव पर विचार करना भी है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय