Friday, September 20, 2024

नियमित समय से पहले पहुंची वंदे भारत मेरठ, पहले दिन 211 यात्रियों ने किया सफर

मेरठ। मेरठ-लखनऊ वंदे भारत का रविवार से नियमित संचालन शुरू हो गया है। यह ट्रेन लखनऊ से चलकर मेरठ आई, जो निर्धारित अवधि से 32 मिनट पहले ही मेरठ सिटी स्टेशन पहुंच गई। लखनऊ से मेरठ तक की 458 किलोमीटर की दूरी 7.15 घंटे में तय करना निर्धारित था, मगर पहले दिन ट्रेन 6:43 घंटे में मेरठ पहुंच गई। पहले दिन 211 लोगों ने लखनऊ से मेरठ तक और 10 लोगों ने बरेली से मेरठ तक सफर किया।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

लखनऊ से वंदे भारत अपने निर्धारित समय 2:45 बजे चली। बरेली इसे 6:02 बजे पहुंचना था, लेकिन ट्रेन 17 मिनट पहले 5:45 बजे पहुंच गई। हालांकि वहां से 6:06 बजे चली। मुरादाबाद 7:32 बजे बजाय चार मिनट पहले पहुंच गई। मेरठ सिटी स्टेशन पर इसके पहुंचने का समय रात्रि दस बजे निर्धारित है। लेकिन ये ट्रेन 32 मिनट पहले 9:28 बजे ही पहुंच गई। इससे यात्रियों के चेहरे खिल उठे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय