Friday, September 20, 2024

महिला आयोग में उपाध्यक्ष बनाए जाने से अपर्णा यादव नाखुश, कहा- दिल्ली में BJP के बड़े नेताओं से मिलेंगी !

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी की नेता और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव को हाल ही में महिला आयोग में उपाध्यक्ष बनाया गया है, आगरा की बबीता चौहान को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।बताया जाता है कि पार्टी के इस फैसले से अपर्णा यादव नाखुश हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि यह जिम्मेदारी उनके कद से कहीं छोटी है।

बताया यह भी जा रहा है कि अपर्णा ने गुरुवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री बेबी रानी मौर्य से मिलकर अपनी नाखुशी जाहिर की है। इस संबंध में अपर्णा यादव से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने बात नहीं की . व्हाट्सएप मैसेज देखने के बाद उसका भी कोई रिप्लाई नहीं आया। इस बीच खबर आई है कि अपर्णा भाजपा के शीर्ष नेताओं से मिलने के लिए दिल्ली रवाना हो चुकी हैं।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

बता दें कि अपर्णा यादव को महिला आयोग में उपाध्यक्ष बनाए जाने और बबीता चौहान को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपे जाने की खबर उत्तर प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण बदलाव की ओर संकेत करती है। अपर्णा यादव, जो मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू हैं, ने 2022 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थामा था। उनके इस नई भूमिका में आने से भाजपा में महिलाओं की भागीदारी को और अधिक बल मिलने की संभावना है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय