Monday, May 20, 2024

सिद्धू मूसेवाला की बरसी आज, एक लाख लोगों के पहुंचने का दावा

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

चंडीगढ़। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की बरसी पर आज (रविवार) होने वाले समागम में एक लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इसके चलते मानसा, बठिंडा समेत कई जिलों की पुलिस को अलर्ट किया गया है।

सिद्धू मूसेवाला की पिछले साल हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई समेत 50 लोगों को नामजद किया गया था। पुलिस अब तक करीब 23 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

यह समागम मानसा की अनाज मंडी में होगा। इसके लिए 5911 ट्रैक्टरों पर सिद्धू मूसेवाला का स्टेच्यू रखा गया है। मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह के मुताबिक, इस कार्यक्रम में एक लाख से ज्यादा लोग आने वाले हैं। उन्होंने कहा है कि वे किसी से डरने वाले नहीं हैं। कुछ भी हो जाए ये कार्यक्रम रद्द नहीं होगा।

पंजाब पुलिस के शनिवार को चलाये गए ऑपरेशन पर सवाल खड़े करते हुए बलकौर सिंह ने कहा कि इस काम के लिए आज का ही दिन क्यों चुना गया। फोन, इंटरनेट सब बन्द है। इसके बावजूद लोग मानसा में आएंगे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय