Thursday, September 19, 2024

सहारनपुर में नशीले पदार्थ के साथ पकड़े गए दोषी को अदालत ने सुनाई तीन वर्ष की सजा, 30 हजार का अर्थदंड भी लगा

सहारनपुर। अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या 11 आलोक शर्मा ने एनडीपीएस के मामले में दोषी सम्राट विक्रम कॉलोनी निवासी मनोज को तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। दोषी पर 30 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
सहायक शासकीय अधिवक्ता ने बताया की कोतवाली मंडी पुलिस ने मनोज को सन् 2020 में मंडी समिति रोड से चरस के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने मनोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके बाद अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था। अदालत ने मनोज को तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। दोषी पर 30 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय