Friday, September 20, 2024

शामली में सभासदों का नगर पालिका ईओ ओर अध्यक्ष पर भष्ट्राचार के आरोप, डीएम को सौंपा शिकायती पत्र

शामली। जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के सिटी की नगर पालिका के सभासदों ने नगर पालिका ईओ और नगर पालिका अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर कानूनी कार्यवाही की मांग की है। पीड़ित सभासदों ने आरोप लगाया है, कि कुत्तों की नसबंदी को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष और नगर पालिका अधिकारी ने लाखों रुपए का भ्रष्टाचार किया है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

आपको बता दें कि शामली जनपद में नगर पालिका एक बार फिर भ्रष्टाचारों के मामलों में चर्चाओं में है। जहां पर अब भ्रष्टाचार के आरोप नगर पालिका अध्यक्ष व नगर पालिका ईओ रामेंद्र सिंह यादव पर सभासदों ने लगाए हैं। जो उन्होंने आरोप लगाते हुए जिला अधिकारी को शिकायत पत्र देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

 

वहीं उन्होंने बताया कि जनपद में आवारा कुत्तों की नसबंदी को लेकर एक अभियान चलाया गया था। जिसको लेकर नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद संगल और अधिशासी अभियंता रामेंद्र कुमार यादव के द्वारा अनिल उपाध्याय सभासद को टीम का अध्यक्ष बनाया गया था। जनपद में करीब 400 कुत्तों की नसबंदी की गई। लेकिन कागजों में 1800 के दिखाई गई। जिसको लेकर सरकार के द्वारा भेजे गए कुत्तों की नसबंदी अभियान में के दौरान किए गए भ्रष्टाचार का मामला सामने आया। आपको बता दे की सरकार द्वारा एक कुत्ते की नसबंदी के लिए ₹1000 की कीमत रखी गई थी। अब आईडिया लगाया जा सकता है कि 1400 कुत्ते की नसबंदी के पैसे नगर पालिका गमन कर गई।

 

उन्होंने बताया कि नगर पालिका द्वारा खरीदी गई स्टेट लाइट का भी कीमत बढ़ा चढ़ा कर दिखाई गई है। और कुछ जगह पर एक सभासद के द्वारा उसकी निजी जगह पर लाखो रुपये की लागत से सरकारी पानी की ट्यूवेल लगाकर उसकी निजी रूप फायदा दिया जा रहा है। जिसमें हमने कई बिंदुओं पर चिन्हित कर जिलाधिकारी को शिकायत करते हुए और कार्रवाई की मांग की है। जिलाधिकारी ने शिकायती पत्र लेकर जांच के बाद उचित वैधानिक कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय