Thursday, September 19, 2024

देवबंद में मालगाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की हुई मौत 

देवबंद (सहारनपुर)। मालगाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसकी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर एक व्यक्ति गंभीर घायल अवस्था में रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से नाजुक हालत के चलते चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति मालगाड़ी की चपेट में आया था। उसका एक हाथ भी कट गया था और सिर पर भी गहरी चोट लगी थी। उसके पास से कुछ भी ऐसा नहीं मिला। जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। पुलिस मृतक की शिनाख्त करने की कोशिश में लगी है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय