Sunday, April 13, 2025

मेरठ में कोठी बेचने के नाम पर कारोबारी से 31 लाख हड़पे,जांच में जुटी पुलिस

मेरठ। मेरठ में बंगला बेचने के नाम पर कारोबारी से एक परिवार ने 31 लाख रुपये हड़प लिए। आरोप है कि रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों में चार महिलाएं शामिल हैं।

 

मेरठ के शास्त्रीनगर एच-ब्लॉक निवासी देवेंद्र कुमार ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने वर्ष 2005 में रूड़की रोड स्थित एक कोठी का सौदा 70 लाख में तय किया था। इसके मालिक प्रेमचंद जैन थे। 2000 में उनकी मृत्यु होने के बाद उनके वारिस परिवार के सदस्य भूपेंद्र जैन निवासी गंगानगर, मधुकर जैन निवासी देहरादून, कुलदीप जैन निवासी सहारनपुर, पूर्णिमा जैन निवासी नई दिल्ली, प्रभा जैन निवासी बेगमबाग, मंजरी मित्तल निवासी मुजफ्फरनगर, शगुन जैन निवासी नई दिल्ली, विनोद जैन निवासी नोएडा थे।

 

बंगले का सौदा तय होने पर उन्होंने इन सभी को एक-एक लाख रुपये पेशगी के दे दिए। तय हुआ कि बंगले का अमल-दरामद होने के बाद वह बैनामा कर देंगे। काफी समय तक भी बंगले का अमल-बरामद नहीं हुआ। इस बीच सभी लोगों को दो-दो लाख रुपये और दिए। इसके बाद भी मधुकर जैन और कुलदीप जैन ने उनसे कई बार में सात लाख रुपये और ले लिए, लेकिन ये लोग कैंट बोर्ड में बंगले का अमल-दरामद नहीं करा पाए। देवेंद्र कुमार ने जब अपनी रकम वापस मांगी तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी जाने लगी। आरोपियों ने उसके 31 लाख रुपये हड़प लिए। कोर्ट ने मेडिकल थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें :  मेरठ में टीपीनगर पुलिस ने बैटरी चोर को किया गिरफ्तार
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय