Friday, September 20, 2024

18 सितंबर को सीएम योगी आ रहे हैं गाजियाबाद, रोजगार मेला में बांटेंगे नियुक्ति पत्र और टेबलेट

गाजियाबाद। 18 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद के संभावित दौरे पर होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 18 सितंबर को आयोजित रोजगार मेला में 15 हजार बेरोजगार युवकों को नियुक्ति पत्र बांटेगे। इसी के साथ रोजगार मेला में ऋण वितरण भी किया जाएगा। रोजगार मेला में सीएम योगी आदित्यनाथ लाभार्थियों को ऋण वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों को परखेंगे।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

मुख्यमंत्री के गाजियाबाद आगमन पर रोजगार मेला

 

दिल्ली-एनसीआर की सौ से अधिक प्राइवेट कंपनियों में लगभग 15 हजार रिक्त पदों पर भर्ती करने के लिए 18 सितंबर को रोजगार मेले का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस रोजगार मेला में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके अलावा मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया जाएगा। परियोजनाओं को सूचीबद्ध करने का कार्य किया जा रहा है।
गाजियाबाद आगमन पर मुख्यमंत्री सरकारी योजना के तहत छह हजार पात्र विद्यार्थियों को टेबलेट, स्मार्टफोन वितरित करेंगे। चयनित पात्रों को लोन भी दिया जाएगा। इसके अलावा वृहद स्तर पर रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, जिससे बेरोजगारों को नौकरी मिल सके।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां तेज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गाजियाबाद आगमन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। घंटाघर स्थित रामलीला मैदान को कार्यक्रम के लिए तैयार किया जा रहा है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हुए हैं। रामलीला मैदान को पूरी तरह से आयोजन के लिए तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री दौरे के सुरक्षा मददेनजर पुलिस के आलाधिकारी रामलीला मैदान का निरीक्षण कर चुके हैं।

 

भाजपा संगठन भी मुख्यमंत्री के स्वागत की तैयारी में

 

भाजपा संगठन भी मुख्यमंत्री के गाजियाबाद दौरे को लेकर उनके स्वागत की तैयारी में जुट गया है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री गाजियाबाद में भाजपा पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। बता दें गाजियाबाद की सदर विधानसभा भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बनी हुई है। जबसे गाजियाबाद लोकसभा सीट का अलग हुई है। उसके बाद से गाजियाबाद लोकसभा और विधानसभा सीट पर भाजपा का कब्जा रहा है। गाजियाबाद विधानसभा सीट से विधायक रहे अतुल गर्ग अब गाजियाबाद से सांसद हैं। अतुल गर्ग के सांसद बनने के बाद से गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट रिक्त चल रही है। इस सीट पर उपचुनाव होना है। उपचुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सदर विधानसभा सीट पर भाजपा की तैयारियों को परखने के साथ ही जरूरी दिशा निर्देश भी देंगे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय