Monday, February 24, 2025

नोएडा पुलिस ने ’ऑपरेशन स्ट्रीट सेफ’ अभियान में 270 शराबियों को किया गिरफ्तार


नोएडा। सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले लोगों के खिलाफ नोएडा पुलिस ने ’ऑपरेशन स्ट्रीट सेफ’ नामक विशेष अभियान चलाकर 270 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार होने वाले लोगों में ज्यादातर नौकरी पेशा लोग शामिल है। जो अपने-अपने कार्यालयों से घर जाने के दौरान शराब की दुकानों के आसपास दोस्तों के संग शराब का सेवन करते है।
पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि सेंट्रल जोन पुलिस ने बीती रात को सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले लोग खिलाफ अभियान चलाते हुए 270 लोगों को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा जोन शक्ति मोहन अवस्थी के नेतृत्व में ’ऑपरेशन स्ट्रीट सेफ’ नामक विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले लोगों के विरूद्ध धारा 292 बीएनएस के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी।
उन्होंने बताया कि इस दौरान सेन्ट्रल नोएडा जोन में अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग करते हुए थाना फेस-2 पुलिस ने 72, थाना फेस-3 पुलिस ने 18, थाना सेक्टर-63 पुलिस ने 47, थाना बिसरख पुलिस ने 32, थाना बादलपुर पुलिस ने 22, थाना इकोटेक-3 पुलिस ने 20, थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा 47 तथा थाना सेक्टर-142 पुलिस द्वारा 12 व्यक्तियों के विरूद्ध खुले में शराब पीने पर कार्यवाही की गयी। उन्होंने बताया कि ’ऑपरेशन स्ट्रीट सेफ’ नामक विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय