Tuesday, October 1, 2024

एनसीआर के तीन शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

नोएडा। एनसीआर में बेखौफ होकर लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले 3 शातिर बदमाशों को थाना सेक्टर-39 पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली एक बदमाश के पैर में लगी है। इनके पास से पुलिस ने अवैध हथियार, चोरी की स्कूटी आदि बरामद किया है। इन बदमाशों के ऊपर पूर्व में कई मुकदमे दर्ज है। इन्होंने कुछ दिन पूर्व थाना सेक्टर-39 क्षेत्र से एक ई-रिक्शा लूटने की बात स्वीकार की है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

पुलिस उपयुक्त जोन प्रथम राम बदन सिंह ने बताया कि देर रात को थाना सेक्टर-39 पुलिस एमिटी गोल चक्कर के पास चैकिंग कर रही थी, तभी एक सफेद रंग की स्कूटी पर सवार होकर तीन व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे सेक्टर-98 की तरह भागने लगे। पुलिस ने पीछा करके उन्हें घेर लिया। अपने आप को पुलिस से घिरा हुआ देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी।

 

उन्होंने बताया की जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली मनीष पुत्र महेंद्र के पैर में लगी है। उन्होंने बताया कि उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डीसीपी ने बताया कि दो अभियुक्त विशाल पुत्र श्यामलाल तथा सुमित पुत्र रमेश को कांबिंग के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से दिल्ली से चोरी की गई स्कूटी, एक देशी तमंचा, कारतूस आदि बरामद हुआ है।

 

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने 25 सितंबर को सेक्टर-98 के पास से एक ई-रिक्शा लूटना स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि लूटा हुआ ई-रिक्शा इनकी निशानदेही पर बरामद किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इनके खिलाफ पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस इनकी आपराधिक इतिहास की जानकारी कर रही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय