Tuesday, April 22, 2025

भारी मात्रा में हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

असम। ड्रग्स के खिलाफ बोकाजान पुलिस द्वारा चलाए गए एक अभियान में 10 साबुन के डिब्बों में रखा गया 117.52 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया। इस दौरान तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

एनएच-39 पर खटखटी पुलिस द्वारा ली गई तलाशी में मणिपुर से आ रहे एक मारुति ऑल्टो वाहन (एएस- 01वी- 7436) को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन से हेरोइन बरामद किया गया।

वाहन में सवार एक व्यक्ति ने अपने शरीर में और वाहन के गुप्त कक्ष में छिपाकर प्रतिबंधित हेरोइन की आपूर्ति करने की कोशिश कर रहा था।

पुलिस ने हेरोइन के साथ अरुणाचल प्रदेश के नोंग यीरांग, तारम रीयान और तिनसुकिया जिले के बिराज माली को गिरफ्तार किया। अधिक जानकारी के लिए पुलिस तीनों तस्करों से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें :  मुज़फ्फरनगर में घर पर आकाशीय बिजली गिरने से लाखों का नुकसान, बच्चों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय