Sunday, February 23, 2025

लोकतंत्र की हत्या कर रही है भाजपा: अखिलेश यादव

लखनऊ। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता समाप्त किये जाने पर तंज कसते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है।

अखिलेश यादव ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा संविधान का गला घोट रही है। आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता गई है, इसके पहले सपा नेता आजम खां और मोहम्मद अब्दुल्ला आजम खां की सदस्यता ली गई है। कानपुर के सपा विधायक की सदस्यता लेने के लिए अधिकारियों को साजिश और षडयंत्र के तहत लगाया जा रहा है। भाजपा सरकार साजिश और षडयंत्र के तहत अधिकारियों से विपक्ष के नेताओं को ऐसे मुकदमों में फंसाती है, जिससे सदस्यता चली जाये।

उन्होने कहा कि हर वर्ग के साथ अन्याय हो रहा है। भ्रष्टाचार चरम पर है। पुलिस फर्जी एनकांउन्टर करती है। भाजपा सरकार ने महंगाई, बेरोजगारी बढ़ायी है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। बिजली महंगी कर दी है। गैस सिलेण्डर महंगे हो गये हैं। सरकार के पास जनता से जुड़े मुद्दों का कोई जवाब नहीं है। भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी और उसके मित्र उद्योगपतियों ने देश का जो पैसा डुबोया है, उस पर बहस नहीं करना चाहती है।

अखिलेश यादव ने कहा कि अब 2024 का चुनाव देख कर वोट के लिए भाजपा सरकार शिलान्यास कर रही है। केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार ने अब तक 17 बजट प्रस्तुत किये हैं लेकिन आम जनता की आर्थिक स्थिति में सुधार होने के बजाय और दयनीय होती जा रही है। भाजपा सरकार इसका कोई जवाब नहीं दे सकती है। यह लोकतंत्र के लिए खतरा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय