Friday, April 18, 2025

मुज़फ्फरनगर की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ व डॉक्टर शिशिर की माताजी दुखद निधन, दोपहर 1 बजे होगा अंतिम संस्कार

मुज़फ्फरनगर। नगर की सबसे वरिष्ठतम स्त्री रोग विशेषज्ञ और प्रसिद्ध फिजिशियन डॉक्टर शिशिर कुमार की माता जी डॉक्टर पुष्पा कुमार का आज निधन हो गया, वे 91 वर्ष की थी।

रेलवे रोड पर नर्सिंग होम चलाने वाली डॉक्टर पुष्पा कुमार, नगर की सबसे वरिष्ठतम स्त्री रोग विशेषज्ञ थी, जिनका आज आनद हॉस्पिटल में दुखद निधन हो गया, वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी। आज दोपहर 1 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

डॉक्टर पुष्पा के पति डॉक्टर शैलेन्द्र कुमार भी नगर के प्रमुख नेत्र रोग विशेषज्ञ रहे हैं और उन्होंने आर्यपुरी स्थित नेहरू नेत्र चिकित्सालय में उन्होंने लम्बे समय तक अपनी सेवाएं दी थी।

डॉक्टर पुष्पा के पुत्र डॉक्टर शिशिर कुमार नगर के प्रमुख फिजिशियन है और रेलवे रोड पर अपना क्लीनिक चलाते है।

डॉक्टर पुष्पा का निधन रॉयल बुलेटिन परिवार की निजी क्षति है, रॉयल बुलेटिन परिवार उनके दुखद निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करता है।

यह भी पढ़ें :  मुज़फ्फरनगर में अम्बेडकर शोभायात्रा में सड़क पर मिले थे मांस के टुकड़े, पुलिस कार्यवाही से नाराज़ हुए पूर्व विधायक, जमानत रुकी
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय