Saturday, April 26, 2025

उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मी बाई महिला सम्मान कोष योजना की डीएम ने की समीक्षा

नोएडा। जनपद गौतमबुद्व नगर में संचालित उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मी बाई महिला सम्मान कोष योजना की बुधवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने योजना से संबंधित पात्रों के आनलाईन पोर्टल पर प्राप्त मामलों में कार्यवाही न करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
 

 

मेरठ में दारा सिंह प्रजापति के फ्लैट पर चला बुलडोजर,संजीव बालियान पर जमकर बरसे दारा सिंह !

[irp cats=”24”]

 

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में रानी लक्ष्मी बाई महिला सम्मान कोष योजना की बैठक की गयी। आयोजित बैठक में आनलाईन पोर्टल पर प्राप्त मामलों में संबंधित अधिकारियों से चर्चा की गयी। जिलाधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को उक्त लम्बित मामलों में अति शीघ्र चिकित्सक मन्तव्य आख्या आनलाईन पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही पूर्व में स्वीकृत मामलों में पुलिस विभाग को संबंधित पीड़िताओं के आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने के निए निर्देशित किया गया। बैठक में डीसीपी महिला सुरक्षा सुनिति, जिला प्रोबेशन अधिकारी मनोज कुमार पुष्कर, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीगण एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

मुजफ्फरनगर में रैन बसेरे में अवैध वसूली पर चेयरपर्सन ने मांगी रिपोर्ट, जांच के आदेश

 

बता दें कि समाज में महिलाओं व बालिकाओं के साथ अत्याचार व बलात्कार जैसी घटनाओं की पीड़िता महिला व बालिकाओं को मदद देने के लिए राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष योजना संचालित की जा रही है। जिसमें महिला व बालिकाओं को आर्थिक रूप से सहायता दी जा रही है। इस योजना में जघन्य अपराधों से पीड़ित महिलाओं और बालिकाओं को भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में लाभ दिया जा रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय