Thursday, February 6, 2025

प्रवासी भारतीय सम्मान 2025: 27 विभूतियों को मिलेगा सम्मान, राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी सम्मानित

नई दिल्ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आगामी प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) सम्मेलन के समापन सत्र में प्रवासी भारतीय पुरस्कार प्रदान करेंगी। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को इस वर्ष के पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा की। इन पुरस्कार विजेताओं में वे लोग शामिल हैं, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अपने अद्वितीय योगदान से प्रवासी भारतीय समुदाय का नाम रोशन किया है। इस साल प्रवासी भारतीय सम्मान के लिए 27 विभूतियों का चयन हुआ है। विदेश में रहने वाले भारतीयों को दिए जाने वाले इस सर्वोच्च सम्मान के लिए चुनी गई ये हस्तियां 23 देशों में रहती हैं। इनका शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवसाय समेत कई अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान है।

इसमें से कुछ प्रमुख नामों में ब्रिटेन से बैरोनेस उषा कुमारी पराशर (राजनीति में), अमेरिका में डॉ. शर्मिला फोर्ड (समुदाय सेवा में) शामिल हैं। इसके अलावा कुछ संस्थाओं को भी यह सम्मान दिया जाएगा। प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार (2025) के लिए नामों की सिफारिश ज्यूरी-कम-अवॉर्ड कमेटी ने की थी। यह पुरस्कार विदेश में रहने वाले भारतीयों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया जाता है।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह पुरस्कार उन व्यक्तियों को दिया जाता है, जो भारतीय मूल के हैं या उन संस्थाओं या संगठनों को दिया जाता है, जो प्रवासी भारतीयों द्वारा स्थापित और संचालित हैं।

पुरस्कार के लिए चयनित अन्य नामों में ऑस्ट्रेलिया के प्रोफेसर अजय राणे (समुदाय सेवा में), ऑस्ट्रिया से डॉ. मरियालेना जोन फर्नांडीज (शिक्षा के क्षेत्र में) और रोमानिया से जगन्नाथ शेखर आस्थाना (व्यवसाय में) शामिल हैं।

अन्य प्रमुख व्यक्तियों और संस्थाओं में बारबाडोस से डॉ. फिलोमेना ऐन मोहिनी हैरिस (चिकित्सा विज्ञान में), फिजी से स्वामी संयुक्तानंद (सामुदायिक सेवा में), गुयाना से सरस्वती विद्या निकेतन (सामुदायिक सेवा में), जापान से डॉ. लेख राज जुनेजा (विज्ञान और प्रौद्योगिकी में), किर्गिज गणराज्य से डॉ. प्रेम कुमार (चिकित्सा विज्ञान में), लाओस से सौखथवी चौधरी (व्यवसाय में) और मलावी से कृष्ण सावजानी (व्यवसाय में) शामिल हैं।

इसके अलावा, मलेशिया, मॉरिशस, रूस, सिंगापुर, यूएई, युगांडा, तंजानिया और अन्य देशों के प्रवासी भारतीयों को भी यह सम्मान मिलेगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन पुरस्कारों को प्रवासी भारतीय दिवस समारोह के समापन सत्र में प्रदान करेंगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय