Sunday, May 19, 2024

फिलीपींस में 250 लोगों से भरी नाव में लगी आग, तीन बच्चों सहित 31 की मौत

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मनीला। दक्षिणी फिलीपींस में 250 लोगों से भरी एक नाव में आग लगने से तीन बच्चों सहित 31 लोगों की मौत हो गयी। जहाज को जलते देख कई लोग समुद्र में कूद गए। अब तक सात लोग लापता हैं। दो दर्जन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक 250 यात्रियों से भरी एक नाव ‘एमवी लेडी मैरी जॉय 3’ दक्षिणी फिलीपींस में जांबोआंगा से सुलू के जोलो शहर जा रही थी। रात में लोग सो रहे थे, तभी आग लग गयी। आग इतनी भयावह थी कि चीख-पुकार मच गयी। इनमें से कई लोग समुद्र में कूद गए। फिलीपींस के दक्षिणी द्वीप प्रांत के गवर्नर जिम हाटामन ने बताया कि आग लगने से मचे हंगामे के कारण कुछ यात्रियों की नींद खुल गई। कुछ जहाज से कूद गए।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

अधिकारियों ने बताया कि जिन लोगों की डूबने से मौत हो गई, उनमें से अधिकतर के शव बरामद कर लिए गए हैं। अन्य लोगों को नौसेना और मछुआरों सहित अन्य दल की मदद से बाहर निकाल लिया गया। सात लोग अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

हाटामन ने बताया कि जली हुई नाव को समुद्र तट पर लाया गया। यहां नाव के एक केबिन से 18 लोगों के शव मिले हैं। अब तक 31 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। तलाश और बचाव अभियान चल रहा है। अभी मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। हादसे में दो दर्जन लोग घायल हुए हैं। उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय